राजनगर पुलिस ने गोपालपुर जंगल में अवैध महुआ शराब भट्ठियों के खिलाफ की कार्रवाई, 250 किलो जावा महुआ नष्ट ।

राजनगर पुलिस ने गोपालपुर जंगल में अवैध महुआ शराब भट्ठियों के खिलाफ की कार्रवाई, 250 किलो जावा महुआ नष्ट ।
सरायकेला: राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र के गोपालपुर जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब निर्माण की भट्ठियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी कर विधिसम्मत कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी मौके पर नष्ट कर दिया।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम द्वारा जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अवैध ठिकानों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
