September 4, 2026

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में मटकियां सजाकर व नन्हे गोपाल बनाकर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में मटकियां सजाकर व नन्हे गोपाल बनाकर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में मटकियां सजाकर व नन्हे गोपाल बनाकर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व ।

बता दें की सनातन धर्म के अनुसार भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात 12 बजे कंस की जेल में श्री कृष्ण जी महाराज का जन्म हुआ था तभी से हमारे भारत देश में श्री कृष्ण जी महाराज का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के रुप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन श्रद्धालु व्रत / उपवास रखकर कृष्ण जी महाराज से मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हैं। और कृष्ण जन्माष्टमी से एक दो दिन पूर्व स्कूलों व आफिसों जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं।

उसी क्रम में आज उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में पुराने होली मेला रोड़ पर सरस्वती विद्या मंदिर में मटकी सजाकर व नन्हे गोपाल बनाकर बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
कोलिज के प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारंभ कोलिज के प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती व श्री कृष्ण जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर सुंदर मटकियां सजायी गयी और नन्हे-नन्हे बाल गोपाल व राधा रानी के स्वरुपों ने श्री कृष्ण जी महाराज से संबंधित जीवन शैली एवं उनके आदर्शो पर आधारित अनेक महमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी और भाषण देकर उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला।
इस मटकी प्रतियोगिता में कक्षा 8 -ए की बहन राशी ने प्रथम स्थान व कक्षा 6-ए के भैया कृष्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर भैया सरस भाटी रहे। किशोर वर्ग में कक्षा 10-सी के भैया ओम ने प्रथम स्थान व कक्षा 10-बी के भैया वंश सैनी ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 10-ए की बहन मनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और इसके अलावा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बहनों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बहनों वर्ग में कक्षा 9-ए ने प्रथम स्थान तथा कक्षा 10ए ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और भैया वर्ग में कक्षा 10- ने प्रथम स्थान तथा 9-सी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रीती त्यागी ने किया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों , निर्णायकों शिक्षकों-शिक्षिकाओं का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.