September 2, 2026

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने करायी भारत को जानो की लिखित परीक्षा*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने करायी भारत को जानो की लिखित परीक्षा*

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने करायी भारत को जानो की लिखित परीक्षा*

बता दें की उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने अखिल भारतीय लिखित परीक्षा प्रतियोगिता (भारत को जानो) का आयोजन कराया। इस परीक्षा में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के 388 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों ने देश के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों एवं विविध क्षेत्रों से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में विद्यालय प्रधानाचार्य एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी रामकरन सिंह दक्ष, संयोजक संजीव कुमार तथा परीक्षा प्रमुख राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश है।

ब्यूरों-पवन शर्मा क्राईम रिपोर्टर मेरठ मंडल प्राइम इंडिया न्यूज बुलंदशहर।

दि0-31/08/2026

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.