September 22, 2026

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी ओर छात्र प्रदर्शनकारियों को खाना बांटने वाले जुनेद रांची में भी खाना बांटने पहुंचे ।

दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के आंदोलन में खाना बांटकर चर्चा में आए गाजियाबाद के जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। रांची में जेपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। जिसके समर्थन में जुनैद रांची पहुंचे और उन्होंने धरनारत छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को फ्री खाना बांटा। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कहा गया है कि हक और इंसाफ के लिए यह माटी कभी झुकना नहीं जानती।
गाजियाबाद के रहने वाले मोहम्मद जुनैद ने कहा कि हम अभी-अभी पहुंचे हैं। पहले हम हालात का जायजा लेंगे और फिर अपना समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने नीट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का साथ दिया है, उसी तरह से यहां भी कोशिश करेंगे ।
JPSC और JSSC परीक्षाओं में छात्रों के साथ हुई नाइंसाफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हम परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। साथ ही छात्रों का समर्थन करते हैं। खाना बांटते जुनैद का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है, जिसमें लिखा गया है कि हक और इंसाफ के लिए यह माटी कभी झुकना नहीं जानती । अब देखना होगा कि जुनेद की मुसीबत बढ़ती हैं घटती हैं ।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.