August 10, 2026

ग्रामीणों का आक्रोश,अहिल्यापुर में घटिया भवन निर्माण कार्य के खिलाफ दूसरी मंजिल की ढलाई रोकी

ग्रामीणों का आक्रोश,अहिल्यापुर में घटिया भवन निर्माण कार्य के खिलाफ दूसरी मंजिल की ढलाई रोकी

ग्रामीणों का आक्रोश,अहिल्यापुर में घटिया भवन निर्माण कार्य के खिलाफ दूसरी मंजिल की ढलाई रोकी ।

गांडेय प्रखंड के पोर्जेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय अहिल्यापुर कमें चल रहे एक भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। पहली मंजिल की ढलाई से पानी टपकने और एस्टीमेट के विपरीत काम होने से नाराज ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए दूसरी मंजिल की ढलाई का कार्य रुकवा दिया है।

*दो महीने पहले की गई थी शिकायत*

लगभग दो महीने पहले अहिल्यापुर के ग्रामीणों ने गिरिडीह डीसी (उपायुक्त) को आवेदन देकर भवन निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत की थी।

डीसी के संज्ञान लेने पर मजिस्ट्रेट जीवन टुडू की अगुवाई में गुणवत्ता की जांच की गई थी और रिपोर्ट डीसी को सौंपने की बात कही गई थी। इसके बावजूद संवेदक द्वारा मनमानी जारी रखते हुए पहली मंजिल की ढलाई के बाद दूसरी मंजिल का काम शुरू कर दिया गया।

*छत से पानी टपकना और घटिया सामग्री*

पहली मंजिल की छत से पानी टपकता देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर एस्टीमेट के खिलाफ काम किया जा रहा है। पहली और दूसरी मंजिल दोनों में मानक के विपरीत 8 एमएम का सरिया (छड़) अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

मौके पर पहुंचे कनीय अभियंता रिजु मरांडी ने कार्य को सही बताया, लेकिन जब ग्रामीणों ने छत से पानी रिसने और टपकने की बात सामने रखी व दिखाई तो उनकी बोलती बंद हो गई।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कार्य एस्टीमेट और मानकों के आधार पर किया जाएगा तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, अन्यथा निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।

मौके पर प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अहिल्यापुर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष तनुजा देवी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, राजदीप कुमार, जितेन्द्र हाजरा, सुरेन्द्र रवानी, मिथुन हाजरा, पप्पू साव, प्रसाद रवानी, सुनील हाजरा, पिंकु हाजरा, पिंकु गोस्वामी, मुकेश, भोला, विरेन्द्र, दिनेश, राहुल, सुनील, अजय, धिरज, राजु, मुकेश समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.