August 31, 2026

गुमशुदा दो बच्चियां 04 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले । पुलिस द्वारा उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही ।

परिजनों ने पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यशैली की सराहना की ।

सुरेन्द्र सिंह: प्राइम इंडिया न्यूज

गुरुग्राम 30 अगस्त 2026। एक दिन पहले शनिवार को रात्रि लगभग 11:30 बजे थाना खेडकी दौला, गुरुग्राम में दो 13 वर्षीय बच्चियों दीपा व नंदनी के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रबंधक थाना खेडकी दौला द्वारा तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर बच्चियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता से आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की, संभावित स्थानों पर तलाश की तथा उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की। पुलिस टीम के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों गुमशुदा बच्चियों दीपा व नंदनी को लगभग 04 घंटे के भीतर रात्रि 03:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यशैली की सराहना की। गुरुग्राम पुलिस की अपील: यदि कोई बच्चा/बच्ची गुम हो जाए तो समय न गंवाते हुए तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, डायल-112 अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.