September 12, 2026

गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके से कानून-व्यवस्था और आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है।

गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके से कानून-व्यवस्था और आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है।

गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके से कानून-व्यवस्था और आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। नियमों के मुताबिक शराब का ठेका खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक तय है। लेकिन यहां रात 10:00 बजे के बाद ठेका चालक और उसके गुर्गे के द्वारा खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। इलाके में न तो आबकारी विभाग का कोई खौफ है और न ही पुलिस का डर। ठेके का शटर थोड़ा सा खोलकर बेधड़क शराब की बिक्री की जा रही है

 

खुलेआम बिकती देशी शराब… न आबकारी विभाग का खौफ, न ही पुलिस का डर!

यह तस्वीरें हैं गाजियाबाद के विजय नगर, सेक्टर 9 स्थित H-9 की, जहां संजीवनी अस्पताल के पास नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जीपीएस कैमरे में दर्ज समय—शनिवार, 12 सितंबर 2026, सुबह 07:25 बजे का यह मामला है।

सरकारी आदेशों के अनुसार शराब का ठेका खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही है। लेकिन समय खत्म होने के बाद, रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक ठेका चालक के इशारे पर अवैध शराब का यह खेल बदस्तूर जारी रहता है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ठेके का शटर थोड़ा सा खोलकर अंदर से शराब बेची जा रही है। जब दुकान पूरी तरह बंद होनी चाहिए, तब यहां धड़ल्ले से ‘मिस इंडिया’ ब्रांड का देशी शराब का पौआ ₹110 में बेचा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा युवक दबंग किस्म का है, जो बिना किसी झिझक के लगातार शराब की बिक्री कर रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि विजयनगर थाना महज कुछ ही दूरी पर है, फिर भी पुलिस और आबकारी विभाग की नाक के नीचे शटर उठाकर रातभर अवैध शराब का यह कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.