November 3, 2026

गांव चंदसारा, जिला मेरठ में दिनांक 29 अक्टूबर को वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ कथित तौर पर दबंग हिमांशु त्यागी द्वारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया।

गांव चंदसारा, जिला मेरठ में दिनांक 29 अक्टूबर को वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ कथित तौर पर दबंग हिमांशु त्यागी द्वारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया।

गांव चंदसारा, जिला मेरठ में दिनांक 29 अक्टूबर को वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ कथित तौर पर दबंग हिमांशु त्यागी द्वारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। पीड़िता के कपड़े फाड़े गए और घटना के बाद दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो मुंह पर तेजाब फेंक देंगे।

परिवार लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते भयभीत है। यह घटना बेहद गंभीर एवं शर्मनाक है। किसी भी बेटी की अस्मिता और सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज जैसे ही घटना की जानकारी बिजेन्द्र सूद को मिली, तत्काल पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय मेरठ पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हमारी मांग है कि:
▪️ मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
▪️ पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
▪️ तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
▪️ पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है। जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, हमारी आवाज बुलंद होती रहेगी।

साथ में उपस्थित रहे जयप्रकाश सिंह जी, गौतम भैय्या जी एवं एडवोकेट रजनीश कुमार जी।

आपका अपना भाई, समाज का सिपाही
✊ बिजेन्द्र सूद

#न्याय_की_लड़ाई #बेटी_को_न्याय_दो
#वाल्मीकि_समाज #मेरठ #अन्याय_के_खिलाफ_आवाज
#nonfollowers #highlight #videoviralreel #foryouシ #videochallenge

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.