August 2, 2026

खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास : विपिन दुबे

खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास : विपिन दुबे

जामताड़ा में चतुर्थ झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास : विपिन दुबे

दीनबंधु राउत / प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता जामताड़ा :

जामताड़ा गांधी मैदान स्थित जामताड़ा क्लब परिसर में रविवार को आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निर्देशानुसार एवं जामताड़ा जिला आर्म रेसलिंग संगठन के तत्वावधान में चतुर्थ झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी विपिन दुबे, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सुरजीत झा, अतिथि लवली दुबे, अमित सिंह, अखिल झा, प्रीति कुमारी तथा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में मेजबान जामताड़ा सहित धनबाद, बोकारो, गोड्डा, दुमका, देवघर, रांची, गढ़वा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के विभिन्न जिलों से 133 बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ी विभिन्न आयु और भार वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। वही मुख्य अतिथि विपिन दुबे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी कड़ी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में पहुंचे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि सुरजीत झा ने कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। भारत सरकार और झारखंड सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की टीम का चयन किया जाएगा।चयनित खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।मौके पर अमित राय ,भास्कर चांद, सूरज कु.पासवान, बजरंग प्रियरंजन, विभाष कुमार , सौगत माहाता , विजय तिवारी, मीणा पंडित , मौसम कुमारी ,धीरज साहू, कृष सरकार, गौरांग सिंह , सोनू मल्लिक एवं मयंक पांडे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.