उल्टा पुल जामा मस्जिद के पास नशे का कारोबार, पुलिस को देख भागने लगा तस्कर, 209 ग्राम स्मैक बरामद ।
*उल्टा पुल जामा मस्जिद के पास नशे का कारोबार, पुलिस को देख भागने लगा तस्कर, 209 ग्राम स्मैक बरामद*
रविंद्र सिंह /भागलपुर।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” विशेष महाअभियान के तहत मोजाहिदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों मोजाहिदपुर थाने को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उल्टा पुल जामा मस्जिद के समीप कुछ अभियुक्तों द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 एवं मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम जब उल्टा पुल जामा मस्जिद के समीप पहुँची तो कुछ अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक आनन्द,पिता-स्व० मनोज प्रसाद सिंह, सा०- महेशपुर अलीगंज, थाना-बबरगंज, जिला-भागलपुर के रूप में हुई है। उसके पास से 209 ग्राम स्मैक और 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा इस कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। इस सफल छापेमारी दल में
पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष रवि शंकर, स०अ०नि० कादिर हुसैन, सिपाही दीनबंधु भारती, सिपाही संदीप कुमार एवं गृह रक्षक प्रिंसी कुमारी सहित मोजाहिदपुर थाना के बल शामिल थे।
