October 24, 2026

दीपावली पर हवा और ध्वनि प्रदूषण पर विशेष निगरानी, राज्य के आठ शहरों में पीसीबी करेगा माप

दीपावली पर हवा और ध्वनि प्रदूषण पर विशेष निगरानी, राज्य के आठ शहरों में पीसीबी करेगा माप

देहरादून। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने दीपावली के अवसर पर राज्य के आठ प्रमुख शहरों में हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी की तैयारी पूरी कर ली है। यह विशेष अभियान 13 अक्टूबर से शुरू होकर 15 दिन तक चलेगा, जैसा कि हर साल दीपावली के समय किया जाता है।

इस दौरान देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में हवा की गुणवत्ता और ध्वनि स्तर की जांच की जाएगी।

  • देहरादून: घंटाघर और नेहरू कॉलोनी

  • ऋषिकेश: नगर निगम परिसर

  • टिहरी: डीएम कार्यालय और नगर पालिका परिषद परिसर

  • हरिद्वार: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज

  • काशीपुर: एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल

  • रुद्रपुर: नगर निगम परिसर

  • हल्द्वानी: जल संस्थान कार्यालय

  • नैनीताल: नगर पालिका परिषद परिसर

पीसीबी अधिकारियों के अनुसार, दीपावली के दौरान पटाखों और अन्य उत्सवों के कारण हवा और ध्वनि प्रदूषण में काफी वृद्धि होती है। इसलिए मानीटरिंग के लिए लगे स्टेशन के माध्यम से जांच होगी।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.