October 24, 2026

मेजर जनरल एमपीएस गिल ने विकासनगर में सीएसडी कैंटीन का किया उद्घाटन

मेजर जनरल एमपीएस गिल ने विकासनगर में सीएसडी कैंटीन का किया उद्घाटन

ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के साथ एकीकृत कैंटीन से सुविधाओं का होगा केंद्रीकरण

देहरादून। विकासनगर (फतेहपुर, हरबर्टपुर) में आज भारतीय सेना ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की। मेजर जनरल एमपीएस गिल, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तराखंड सब एरिया ने नव-निर्मित सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। यह आधुनिक कैंटीन ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के साथ एकीकृत है, जिससे सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी

उद्घाटन के दौरान मेजर जनरल गिल ने कहा, “उत्तराखंड सब एरिया हमेशा से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह कैंटीन हमारी कोशिशों का प्रतीक है कि देश के हर हिस्से में पूर्व सैनिकों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।”

इस कैंटीन को विशेष रूप से क्षेत्र के 1525 सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारी और उनके परिवार शामिल हुए, जिससे भारतीय सेना और उसके विस्तारित परिवार के बीच गहरे संबंध का पता चलता है।

ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, स्टेशन कमांडर देहरादून और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। यह पहल भारतीय सेना के उन प्रयासों का प्रतीक है, जो पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके बलिदानों को सदैव सम्मान देने के लिए किए जा रहे हैं।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.