August 10, 2026

E20 पेट्रोल पर BJP सांसद का विवादित बयान: “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?” 

E20 पेट्रोल पर BJP सांसद का विवादित बयान: “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?” 

E20 पेट्रोल पर BJP सांसद का विवादित बयान: “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”

मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। पेट्रोल में 20% एथेनॉल (E20) मिलाने को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच सांसद का लहजा लोगों को नागवार गुजर रहा है।

पएक सार्वजनिक सभा के दौरान जनार्दन मिश्रा ने कहा,

“20% एथेनॉल मिलाने पर आंदोलन हो रहा है… शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं।”

सिर्फ इतना ही नहीं, सांसद ने सभा में मौजूद जनता को भी तीखे अंदाज में फटकार लगाई, जिससे माहौल और गर्म हो गया। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जनता के प्रति अपमानजनक बताते हुए सवाल उठा रहे हैं।

जहां एक तरफ सरकार E20 पेट्रोल को पर्यावरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे बयानों से जनता में नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या जनता की चिंताओं का जवाब इस तरह के लहजे में दि

या जाना चाहिए?

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.