October 25, 2026

ज्योतिर्मठ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को मिली मंजूरी, 9.5 करोड़ रुपये जारी

ज्योतिर्मठ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को मिली मंजूरी, 9.5 करोड़ रुपये जारी

अनिल बलूनी ने जताया केंद्र का आभार, कहा—युवाओं को मिलेगी नई दिशा

देहरादून/चमोली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ज्योतिर्मठ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करते हुए 9.5 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।

ज्योतिर्मठ सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है। पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.