October 24, 2026

खरसाली गांव में देर रात लगी आग, दुकानों और घरेलू सामान को भारी नुकसान

खरसाली गांव में देर रात लगी आग, दुकानों और घरेलू सामान को भारी नुकसान

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से सटे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक भड़की आग ने चार परिवारों की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

घटना में एक कारपेंटर की मशीनें, रसोईघर, अनाज भंडारण के कोठार और एक स्कूटी पूरी तरह जल गई। आग की लपटें तेजी से फैलती देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्राम प्रधान नीतू उनियाल ने बताया कि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। हालांकि प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.