October 24, 2026

खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

हरिद्वार। रुड़की में बच्चों के बीच खेला जा रहा क्रिकेट अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में खेल के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि खेल के दौरान हुए विवाद में एक किशोर ने गुस्से में आकर 12 वर्षीय भानु के सिर पर डंडे से वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि भानु मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर एक सामान्य खेल के दौरान शुरू हुआ विवाद इतनी बड़ी घटना में कैसे बदल गया।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.