November 28, 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ का बुलडोजर एक्शन: सहारा और समतल कॉलोनियों में 24 करोड़ रुपए की तीन एकड़ भूमि मुक्त ।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ का बुलडोजर एक्शन: सहारा और समतल कॉलोनियों में 24 करोड़ रुपए की तीन एकड़ भूमि मुक्त ।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ का बुलडोजर एक्शन: सहारा और समतल कॉलोनियों में 24 करोड़ रुपए की तीन एकड़ भूमि मुक्त*

*******

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सीईओ डॉ बलकार सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को सहारा समतल में अवैध रूप से बनाए गए घर और प्रोपर्टी डीलरों की दुकानों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते घरों और प्रॉपर्टी डीलरों की दुकानें ढहा दी । सुबह सवेरे तीन घंटे तक चली कार्रवाई में करीब तीन एकड़ (लगभग 12 हजार वर्ग मीटर) जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया, जिसकी कीमत लगभग 24 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि सहारा व समतल एरिया ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में है। यहां प्राधिकरण की अनुमति के बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।आज की गई कार्रवाई में प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक परियोजना विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक नितीश कुमार, सहायक प्रबंधक भूपेंद्र त्यागी बादलपुर कोतवाली के एसएचओ व पुलिसकर्मी शामिल रहे।इसके बाद वर्क सर्किल(1) वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में टीम शाहबेरी पहुंची और एक जर्जर मकान को सील करने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस की मदद से सीलिंग की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से भूमाफियाओं तथा अवैध कॉलोनाइजर्स द्वारा अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है। प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है परंतु इस पर स्थाई रोक नहीं लग पाई है। नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ बलकार सिंह ने अपनी प्रथम प्रेस वार्ता में क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई करने के संकेत दिए थे।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.