November 23, 2026

वर्षों से वेतन के लिए तरस रहे कर्मचारी, गंभीर बीमारियों में दवा तक के पैसे नहीं! परिवारों के सामने भूख और इलाज का संकट, अधिशासी निदेशक कामता प्रसाद पर कर्मचारियों की अनदेखी के गंभीर आरोप!

वर्षों से वेतन के लिए तरस रहे कर्मचारी, गंभीर बीमारियों में दवा तक के पैसे नहीं! परिवारों के सामने भूख और इलाज का संकट, अधिशासी निदेशक कामता प्रसाद पर कर्मचारियों की अनदेखी के गंभीर आरोप!

वर्षों से वेतन के लिए तरस रहे कर्मचारी, गंभीर बीमारियों में दवा तक के पैसे नहीं! परिवारों के सामने भूख और इलाज का संकट, अधिशासी निदेशक कामता प्रसाद पर कर्मचारियों की अनदेखी के गंभीर आरोप! आखिर कब जागेगा शासन*?

*उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के कर्मचारियों की पीड़ा अब असहनीय होती जा रही है। आरोप है कि कई वर्षों से वेतन नहीं मिला और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी उनके बकाया भुगतान के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि कर्मचारियों के परिवार एक-एक रुपये के लिए मोहताज हैं*।वर्षों से वेतन के लिए तरस रहे कर्मचारी, गंभीर बीमारियों में दवा तक के पैसे नहीं! परिवारों के सामने भूख और इलाज का संकट, अधिशासी निदेशक कामता प्रसाद पर कर्मचारियों की अनदेखी के गंभीर आरोप!

सबसे दर्दनाक स्थिति उन कर्मचारियों की है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनके पास इलाज और दवाइयों तक के पैसे नहीं हैं। परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है। एक परिवार तो अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति से इतना परेशान बताया जा रहा है कि पूरा परिवार गहरे मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी निदेशक कामता प्रसाद को बार-बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाया जाता। मिलने जाने पर भी ठीक से मुलाकात नहीं होती और यदि मुलाकात हो भी जाए तो सम्मानजनक ढंग से बात तक नहीं की जाती।

कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि जब किसी स्थानीय विधायक या मंत्री से समस्या के समाधान के लिए सिफारिशी पत्र लिखवाया जाता है, तो कथित तौर पर जवाब मिलता है कि ऐसे कई मंत्री-विधायकों की चिट्ठियां आती रहती हैं।

सबसे बड़ा सवाल: क्या कर्मचारियों के परिवारों की भूख, बीमारी और बेबसी से बढ़कर भी कोई प्राथमिकता है?

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच वर्षों से वेतन और सेवानिवृत्ति भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की यह स्थिति शासन-प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी? क्या शासन के सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले का संज्ञान लेकर कर्मचारियों को उनका हक दिलाएंगे? या फिर इन परिवारों को इसी तरह आर्थिक बदहाली में जीने के लिए छोड़ दिया जाएगा?

यह सिर्फ वेतन का मामला नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की जिंदगी, इलाज, रोजी-रोटी और सम्मान से जुड़ा गंभीर सवाल है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.