DIG देवरंजन वर्मा* के 8 वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर एक सीनियर छात्र ने अभद्रता और मारपीट की।

लखनऊ
*IPS अफसर* के 8 साल के बेटे से स्कूल में अभद्रता, मारपीट का आरोप!
राजधानी लखनऊ के *दिल्ली पब्लिक स्कूल* (DPS) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
DIG देवरंजन वर्मा* के 8 वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर एक सीनियर छात्र ने अभद्रता और मारपीट की।
हद तो तब हो गई, जब आरोपी छात्र की पहचान कराने के नाम पर स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर *मासूम बच्चे को करीब 1,000 छात्रों के सामने घुमाया*। इस दौरान दूसरे बच्चों ने उसका मजाक भी उड़ाया।
घटना से मानसिक रूप से परेशान बेटे को न्याय दिलाने के लिए *DIG ने स्कूल के प्रिंसिपल, काउंसलर और टीचर के खिलाफ* लखनऊ के PGI थाने में FIR दर्ज कराई है।
