November 18, 2026

बोकारो पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा प्रहार, महुआटांड़ में 5500 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद, FIR दर्ज  ।

बोकारो पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा प्रहार, महुआटांड़ में 5500 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद, FIR दर्ज  ।
  • बोकारो पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा प्रहार, महुआटांड़ में 5500 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद, FIR दर्ज ।

बेरमो अनुमंडल में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआटांड़ थाना क्षेत्र में 17 नवंबर 2026 मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 5500 लीटर अवैध स्पिरिट रासायनिक द्रव्य पदार्थ बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने धर्मपुर गांव के पास झाड़-झंखाड़ के किनारे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में स्पिरिट को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने महुआटांड़ थाना में मामला दर्ज कर अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।16/11/2026 को समय करीब 08:35 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो श्री नाथू सिंह मीणा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक अनिल कश्यप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त सूचना के सत्यापन / छापेमारी हेतु गठित टीम में थाना प्रभारी महुआटांड़, थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार, थाना प्रभारी ललपनिया एवं सभी थानों के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। महुआटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम-धर्मपुर स्थित झाड़-झंखाड़ के किनारे केसर खादान के पास निर्माणाधीन सरिया मकान को चिन्हित कर घेराबंदी कर अवैध स्पिरिट/रासायनिक द्रव्य पदार्थ की बरामदगी हेतु टीम द्वारा विधिवत घेराबंदी कर उक्त स्थल का सर्च किया गया। सर्च करने के दौरान सिंथेटिक एवं ड्रम में भरे उक्त द्रव्य पदार्थ की जांच की गई तो पता चला कि सभी सिंथेटिक एवं ड्रम में भरे रासायनिक द्रव्य पदार्थ शराब निर्माण में उपयोग किये जाने वाले अवैध स्पिरिट हैं।उक्त स्थल से बरामद तीन सिंथेटिक कुल 2700 लीटर अवैध स्पिरिट एवं 14 नीले रंग के ड्रम में कुल 2800 लीटर अवैध स्पिरिट रासायनिक द्रव्य पदार्थ को बरामद कर विधिवत जप्ति सूची बनाकर जप्त किया गया। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति, पुलिस बल को देखकर जंगल झाड़ी एवं अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाते हुए भाग गए।

 

इस संबंध में महुआटांड़ थाना काण्ड सं०- 50/2026, दि०- 17/11/2026, धारा- 274/275 BNS 2023 एवं 47(a)/49/52/45 झारखण्ड राज्य उत्पादन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में साजिश व्यक्तियों के विरुद्ध के अवैध स्पिरिट/शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री करने के आरोप में काण्ड दर्ज किया गया है। संलिप्त व्यक्तियों को पुलिस बल के द्वारा काफी खोजबीन की गई है। इस संबंध में महुआटांड़ थाना काण्ड सं०- 50/2026 दर्ज किया गया। जप्त पदार्थ में 1000 लीटर वाले नीले रंग का सिंथेटिक – अवैध स्पिरिट 1000 लीटर, 1000 लीटर वाले हरे रंग का सिंथेटिक – अवैध स्पिरिट 1000 लीटर, 2000 लीटर वाले सफेद रंग का सिंथेटिक – अवैध स्पिरिट 700 लीटर, 200 लीटर वाले 14 नीले रंग के ड्रम में कुल अवैध स्पिरिट 2800 लीटर जप्त किया है। वहीं कुल अवैध स्पिरिट 5500 लीटर है। वहीं इस छापेमारी में शामिल पु०नि० सह अंचल निरीक्षक बेरमो अंचल अनिल कश्यप, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार प्रकाश यादव, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी महुआटांड़ कृष्ण कुमार कुशवाहा, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी ललपनिया जयप्रकाश एक्का एवं तीनों थानों के संयुक्त सशस्त्र बल है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.