November 17, 2026

वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, वेदप्रकाश जाटव ने उनके संघर्ष और बलिदान को किया याद ।

वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, वेदप्रकाश जाटव ने उनके संघर्ष और बलिदान को किया याद ।

वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, वेदप्रकाश जाटव ने उनके संघर्ष और बलिदान को किया याद ।

 

गाजियाबाद। भाजपा महानगर गाजियाबाद अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वेदप्रकाश जाटव के नेतृत्व में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यतिथि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जी द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेदप्रकाश जाटव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की साहसी महिला योद्धाओं में से एक थीं। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। उनका संघर्ष, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि ऊदा देवी पासी ने अंग्रेजी सेना का बहादुरी से मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका नाम भारतीय इतिहास में सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

इस अवसर पर मोर्चा के तीनों महामंत्री, सुरेंद्र गहलोत, शक्ति सिंह जीनवाल, सुशील गौतम, उपाध्यक्ष सरिता सुंदर (सोनाली), सत्यबीर सिंह, मिथुन कुमार, सीमा सिंह, सीमा सिंह जाटव, आशीष, कुलदीप गहलोत, राजेश जाटव, रमन टांक, सूर्य प्रताप चौधरी, कुलदीप दिवाकर, शिव वेद, विनोद कपाड़िया, अरुण मेहरा, दीपक दिवाकर, राहुल राजोरिया, प्रशांत खटीक, सीमा सिंह वाल्मीकि, मनोज जाटव, एडवोकेट शिवम सिंह, राहुल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वीरांगना ऊदा देवी पासी के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.