November 17, 2026

देवप्रयाग के पवित्र गंगाजल से पावन हुआ छठ घाट, श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व !

देवप्रयाग के पवित्र गंगाजल से पावन हुआ छठ घाट, श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व !

देवप्रयाग के पवित्र गंगाजल से पावन हुआ छठ घाट, श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व !

गाजियाबाद। पूर्वांचल सार्वजनिक छठ पूजा समिति ट्रस्ट, नंदग्राम द्वारा लोक आस्था, विश्वास और समर्पण के महापर्व छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेट्रो विस्तार संघर्ष समिति के श्री अमित किशोर जी द्वारा देवप्रयाग से लाए गए पवित्र गंगाजल को छठ घाट में समर्पित किया गया, जिससे आयोजन की धार्मिक गरिमा और बढ़ गई।

संध्याकाल में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पूरे समाज का मन मोह लिया। पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रो. पूर्णेंदु कुमार, वार्ड संख्या 6 के भाजपा पार्षद पति श्री विनोद पटेल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, श्री सत्येंद्र राय, वरिष्ठ सदस्य श्री सुधीर सिंह, श्री अभय सिंह, श्री सुमन झा, श्री दीनानाथ झा, श्री राजू शर्मा, श्री शिवशंकर सिंह, श्री दयाशंकर सिंह, श्री अमलेश राय, श्री विसर्जन जी, श्री विजय प्रभाकर एवं श्री देवी प्रसाद सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी, भाजपा नंदग्राम मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत त्यागी जी, भाजपा वार्ड संख्या 49 के पार्षद श्री वीरेंद्र त्यागी जी, एसीपी गाजियाबाद श्री खान साहब, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नवचेतना समिति के अध्यक्ष श्री शैलेश शर्मा जी एवं महासचिव श्री गिरीश मिश्रा जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गणमान्य सदस्यों का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।

समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। सभी के सामूहिक सहयोग, सेवा और समर्पण से यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

पूर्वांचल सार्वजनिक छठ पूजा समिति ट्रस्ट
नंदग्राम, गाजियाबाद

जय छठी मैया! 🙏🌞
सुमन झा 9540012021

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.