राजधानी दिल्ली में ड्रग्स माफिया का खूनी खेल! महिला से मारपीट के आरोप ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल, 5 दिन तक खामोश क्यों रही हौज खास थाना पुलिस ?

राजधानी दिल्ली में ड्रग्स माफिया का खूनी खेल! महिला से मारपीट के आरोप ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल, 5 दिन तक खामोश क्यों रही हौज खास थाना पुलिस?
गृहमंत्री अमित शाह के ड्रग्स के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान को क्या दिल्ली में पलीता लगा रहे हैं नशे के सौदागर? महिला न्याय के लिए भटकती रही, पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल!
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नशे के कथित कारोबारियों के हौसले आखिर इतने बुलंद कैसे हो गए कि अब महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप भी सामने आने लगे हैं? साउथ दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि इलाके में सक्रिय ड्रग्स माफिया से जुड़े लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद हौज खास थाना पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिल्ली में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, उसी दिल्ली में कथित ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी के आरोप पुलिस की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और नशामुक्त भारत के संकल्प पर जोर देते रहे हैं, लेकिन हौज खास इलाके से सामने आए इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी है।
पांच दिन तक पुलिस की कार्रवाई कहां गायब रही? क्या पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया? क्या इलाके में कथित नशा कारोबारियों को कानून का डर नहीं है? आखिर किसके संरक्षण में ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं? अगर महिला के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी, तो तत्काल जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
यह मामला केवल एक महिला के साथ कथित मारपीट का नहीं, बल्कि राजधानी में नशे के कारोबार और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। अब निगाहें साउथ जिला के डीसीपी और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर हौज खास थाना पुलिस की जवाबदेही तय करेंगे? क्या कथित ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी और पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा?
जीरो टॉलरेंस का संकल्प सिर्फ भाषणों और अभियानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जमीन पर कार्रवाई भी दिखाई देनी चाहिए। दिल्ली पुलिस जवाब दे हौज खास में पांच दिन की कथित खामोशी का जिम्मेदार कौन?
