November 13, 2026

ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में गाजियाबाद के छह कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, मयंक गोयल का पगड़ी पहनाकर सम्मान !

ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में गाजियाबाद के छह कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, मयंक गोयल का पगड़ी पहनाकर सम्मान !

ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में गाजियाबाद के छह कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, मयंक गोयल का पगड़ी पहनाकर सम्मान !

 

गाजियाबाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा की नवनियुक्त क्षेत्रीय टीम में गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र गिरी एवं पार्षद प्रदीप चौधरी ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया।

 

ओबीसी मोर्चा की नई टीम में देवेंद्र गिरी को क्षेत्रीय महामंत्री, मनोज यादव एवं राजू पांचाल को क्षेत्रीय मंत्री, वीरेंद्र (बब्बल) यादव को शोध प्रमुख तथा प्रवीण भाटी एवं शिल्पा चौधरी को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। देवेंद्र गिरी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर खोड़ा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना भाजपा की कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक परंपरा का प्रमाण है। गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय टीम में प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 

पार्षद प्रदीप चौधरी ने नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र गिरी को बधाई देते हुए कहा कि गाजियाबाद के छह कार्यकर्ताओं को ओबीसी मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना महानगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसके लिए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील भाटी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

 

इस अवसर पर बलराम रावल, ललित जायसवाल, राजेश शर्मा, रवि लोधी, रणधीर चौधरी, खुर्शीद सलमानी, वीरेंद्र गिरी, आदर्श गोस्वामी एवं राजू नागर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

प्रदीप चौधरी

भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद

नगर निगम, गाजियाबाद

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.