शहर में उड़ रही सुप्रीम कोर्ट व प्रशासन के निर्देशो की उड़ रही धज्जियां ! खाकी की नाक के नीचे खुलेआम सड़कों पर सजी आतिशबाजी की दुकानें !

शहर में उड़ रही सुप्रीम कोर्ट व प्रशासन के निर्देशो की उड़ रही धज्जियां ! खाकी की नाक के नीचे खुलेआम सड़कों पर सजी आतिशबाजी की दुकानें !
धड़ल्ले से बिक रहे पटाखे, कोई रोक टोक नहीं
गाजियाबाद। एक तरफ महानगर की जनता प्रदूषण की मार झेल रहा, रोक के बाद भी खुलेआम पटाखे बेचे जा रहे हैं। देर रात तक पूरे शहर में धूम धडाका हो रहा जिससे प्रदूषण और बढ़ रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बिक्री को लेकर एक गाइड लाइन जारी करते हुए ग्रीन पटाखो की बिक्री के निर्देश जारी किए थे ।
इसी के तहत जिला प्रशासन ने उन्ही व्यापारियों को ग्रीन पटाखे बिक्री की अनुमति दी थी जिन्होंने लाईसेंस लिए हैं महानगर में कुल 11 स्थानों पर पटाखे बेचे जाने की अनुमति दी गई। इसी के अनुसार विजय नगर क्षेत्र में सेक्टर नौ के सामुदायिक केंद्र में ग्रीन पटाखे बेचे जा रहे हैं। बावजूद इसके विजय नगर क्षेत्र में शनि बाजार, थाने के पास सेक्टर नौ प्रताप विहार गौशाला रोड भूड़, डी ए वी चौक मेडिकल रोड आदि बाजारों में खुलेआम सड़कों पर बिना लाइसेंस के पटाखो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। मजे की बात यह है की इन रास्तों से स्थानीय पुलिस दिन में कई चक्कर लगाती है। कमोवेश यही हाल क्रोसिंग थाना क्षेत्र का है जहाँ जगह जगह सड़क किनारे बिना लॉइसेंस के पटाखे बिक रहे हैं। सूत्र बताते हैं की पटाखो की बिक्री स्थानीय पुलिस के संरक्षण में हो रही है।
