November 8, 2026

अलादीन का चिराग बताकर इन दोनों बंदों ने एक पढ़े-लिखे डॉक्टर को 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया ।

अलादीन का चिराग बताकर इन दोनों बंदों ने एक पढ़े-लिखे डॉक्टर को 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया ।

अलादीन का चिराग बताकर इन दोनों बंदों ने एक पढ़े-लिखे डॉक्टर को 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया ।

 

ये मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। दो शातिर ठगों ने लंदन से लौटे एक डॉक्टर को यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि उनके पास असली अलादीन का चिराग है, जो हर मुराद पूरी करता है।

 

हद तो तब हो गई जब डॉक्टर को यकीन दिलाने के लिए इन ठगों ने बाकायदा धुआं उड़ाकर और वेश बदलकर उनके सामने जिन तक खड़ा करने का नाटक कर दिया।

 

डॉक्टर इस अंधविश्वास के जाल में ऐसे फंसे कि चिराग खरीदने के नाम पर धीरे-धीरे करीब 2.5 करोड़ रुपये गंवा बैठे। और जब चिराग से कोई करिश्मा नहीं हुआ तो डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ।

 

तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की और दोनों ठग पकड़े गए। हद है यार जब समाज का सबसे पढ़ा-लिखा इस तरह के अंधविश्वास में फंस जाता है, तो आम जनता का क्या हाल होगा?

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.