October 29, 2026

नानौता में बड़ा हादसा टला: भूसे से भरी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली मकान में घुसी, बाल-बाल बचे पूर्व सभासद सन्नी राणा, पुलिस मौके पर ।

नानौता में बड़ा हादसा टला: भूसे से भरी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली मकान में घुसी, बाल-बाल बचे पूर्व सभासद सन्नी राणा, पुलिस मौके पर ।

नानौता में बड़ा हादसा टला: भूसे से भरी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली मकान में घुसी, बाल-बाल बचे पूर्व सभासद सन्नी राणा, पुलिस मौके पर ।

 

देवबंद रोड पर ट्रैक्टर ने तोड़ा मकान का गेट और नाले का स्लैब, सड़क पार कर रहे राहगीरों की भी बची जान; चालक मौके से फरार

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता, नानौता।

नगर के संजय चौक स्थित देवबंद रोड पर बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे स्थित पूर्व सभासद सन्नी राणा के मकान में जा घुसी।

 

हादसे के दौरान सन्नी राणा अपने घर में प्रवेश कर रहे थे। गनीमत रही कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं, सड़क पार कर रहे कई राहगीरों की जान भी बच गई। हादसे में मकान के गेट और नाले के स्लैब को नुकसान पहुंचा है, जबकि बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर करीब दो फुट ऊंचे चबूतरे पर चढ़ गई। इसके बाद ट्रॉली नाले के स्लैब तोड़ते हुए पूर्व सभासद के मकान के गेट से जा टकराई और घर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

 

बताया गया कि हादसे के समय सन्नी राणा बुलेट बाइक लेकर घर पहुंच रहे थे और मकान में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके मकान में जा घुसी। यदि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाते तो गंभीर हादसा हो सकता था। सड़क से गुजर रहे तथा उसे पार कर रहे अन्य लोग भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

 

 

*बिना नंबर का ट्रैक्टर, चालक फरार*

 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी नहीं थी।

 

*बड़ा नुकसान होने से बचा*

 

इस हादसे ने देवबंद रोड पर वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से होने वाले खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और किसी की जान नहीं गई। यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली मकान के अंदर तक घुस जाती या वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लेती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.