सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भावना का प्रतीक है।

सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने नवरात्रि के महानवमी पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
सीएम योगी ने कहा कि, जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया है। मिशन शक्ति अभियान इसी संकल्प से प्रेरित है। सीएम योगी ने कहा कि, महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से सनातन धर्मावलंबी मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। बासंतिक और शारदीय नवरात्रि की परंपरा नारी के प्रति सर्वोच्च सम्मान का संदेश देती है। गोरखनाथ मंदिर की इस पावन परंपरा से जुड़कर कन्याओं का पूजन और उन्हें भोजन कराने का अवसर मिलना सौभाग्य है।
उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। राज्य के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था है। वहां महिला बीट पुलिस अधिकारी या उप निरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी महलाओं की समस्याएं सुनती हैं। महिलाओं की मदद के लिए 1090 हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है।
#cmyogi #gorakhpur #primeindianews #upcm
