October 18, 2026

मेरठ में करण वाल्मीकि की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए : बिजेन्द्र सूद

मेरठ में करण वाल्मीकि की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए : बिजेन्द्र सूद

मेरठ में करण वाल्मीकि की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए : बिजेन्द्र सूद

 

मेडिकल अस्पताल पहुंचकर बिजेन्द्र सूद ने परिजनों को बंधाया ढांढस, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

 

मेरठ। दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जय भीम नगर, मेरठ निवासी करण वाल्मीकि पुत्र ओमकार एवं राहुल पुत्र ब्रह्मसिंह परतापुर पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस द्वारा दोनों को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां आज दिनांक 17 अक्टूबर को उपचार के दौरान सुबह में करण वाल्मीकि की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में शोक और पीड़ा का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलते ही बिजेन्द्र सूद अपनी टीम के साथ मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा घटना की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाने की मांग की।

 

बिजेन्द्र सूद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। गौतम भैय्या ने कहा हम हम मजबूती से परिवार के साथ है

 

इस, दीपक ढिलोर, ज्ञानेंद्र गौतम, हनी सिंह, राजा वाल्मीकि, जितेन्द्र प्रधान, अभिषेक वाल्मीकि एवं संजू वाल्मीकि, विकास गंगानगर, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग का समर्थन किया।

 

पीड़ित परिवार को न्याय मिले, घटना की सच्चाई सामने आए और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय न हो—यही इस समय सबसे महत्वपूर्ण मांग है।

 

न्याय की मांग बुलंद है, पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।#foryouシ #highlight #followforfollowback #fesbookpost #viralpost #fesbookpage

#UPPolice

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.