September 11, 2026

चार साल के विकास कार्यों की जांच अटकी, सचिव को अंतिम नोटिस । 2016 से 2019 तक कराए गए कार्यों के अभिलेख नहीं मिलने से नहीं हो पा रही जांच ।

चार साल के विकास कार्यों की जांच अटकी, सचिव को अंतिम नोटिस । 2016 से 2019 तक कराए गए कार्यों के अभिलेख नहीं मिलने से नहीं हो पा रही जांच ।

चार साल के विकास कार्यों की जांच अटकी, सचिव को अंतिम नोटिस । 2016 से 2019 तक कराए गए कार्यों के अभिलेख नहीं मिलने से नहीं हो पा रही जांच ।

 

नागल (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत नांगल में वर्ष 2016 से 2019 के बीच कराए गए विकास कार्यों की जांच अभिलेखों के अभाव में अटक गई है। शिकायत के बाद जांच अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायत सचिव को कई बार अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन अभी तक वांछित दस्तावेज नहीं मिलने पर अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी सहारनपुर की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत नांगल निवासी इकलाख ने वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2019 में कराए गए कार्यों की जांच की मांग की थी। शिकायत के क्रम में संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर जांच के लिए सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड सहारनपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव से उक्त वर्षों में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित समस्त अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रतियां मांगी गई थीं। अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने अंतिम नोटिस में सचिव को सभी अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद स्थलीय निरीक्षण कर संयुक्त जांच आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जा सके। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी और इसके लिए संबंधित सचिव व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। पत्र की प्रतिलिपि बीडीओ, एडीओ पंचायत, डीपीआरओ, सीडीओ और डीएम सहारनपुर को भी भेजी गई है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.