September 2, 2026

रावतपुर में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, घर में सामान बिखरा, लूट की आशंका*

रावतपुर में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, घर में सामान बिखरा, लूट की आशंका*

*रावतपुर में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, घर में सामान बिखरा, लूट की आशंका*

संवाददाता हरेंद्र कुमार

कानपुर के रावतपुर में 58 वर्षीय महिला उमा कुशवाहा की गला घोंटकर हत्या। किराएदार ने कुर्सी पर बैठे देखा शव। पुलिस ने लूट के एंगल से जांच शुरू की। DCP कासिम आबादी ने कहा- जल्द होगा खुलासा।

 

*कानपुर।* कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के पास स्थित मकान में 58 वर्षीय महिला *उमा कुशवाहा* की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

*किराएदार ने देखा शव*

जानकारी के मुताबिक मृतका अपने पति के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थीं। पहली मंजिल पर किराएदार रहता है। देर शाम किराएदार पानी की मोटर चलाने नीचे आया तो उसने उमा कुशवाहा को कुर्सी पर बैठे हुए देखा। कई बार आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने तुरंत उनके पति को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति ने देखा कि महिला के गले पर काले-नीले निशान हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है।

*लूट के बाद हत्या की आशंका*

पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

*क्या बोले DCP पश्चिम कासिम आबादी?*

मामले पर *DCP पश्चिम कासिम आबादी* ने बताया, “रावतपुर में महिला की हत्या की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। लूट सहित सभी एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।” पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.