September 2, 2026

संजय झील में समा गई तीन जिंदगियां, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग ।

संजय झील में समा गई तीन जिंदगियां, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग ।

संजय झील में समा गई तीन जिंदगियां, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग ।

पांडव नगर में दर्दनाक हादसा: कल्याणपुरी के तीन युवक डूबे, एलबीएस अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

प्रथम झलक

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित संजय झील में एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। झील में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है और तीनों युवक कल्याणपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को झील से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

एक साथ तीन जवान युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते खुशहाल परिवारों पर मातम का पहाड़ टूट पड़ा। कल्याणपुरी इलाके में भी इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर तीनों युवक संजय झील में किन परिस्थितियों में डूबे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.