August 30, 2026

कानपुर में आकाशीय बिजली से 2 मोबाइल टावर ठप, घंटों नेटवर्क सेवा बाधित ।  

कानपुर में आकाशीय बिजली से 2 मोबाइल टावर ठप, घंटों नेटवर्क सेवा बाधित ।  

कानपुर में आकाशीय बिजली से 2 मोबाइल टावर ठप, घंटों नेटवर्क सेवा बाधित ।

_संवाददाता: राजन साहू : प्राइम इंडिया न्यूज_

 

*कानपुर, 29 अगस्त*

आकाशीय बिजली गिरने से कानपुर क्षेत्र की संचार व्यवस्था चरमरा गई। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज बारिश और बिजली के साथ एलटियस कंपनी के महाराजपुर और पल्हेपुर साइट पर लगे दो मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आसपास के इलाकों में एयरटेल और जियो की नेटवर्क सेवा कई घंटों तक ठप रही।

 

जानकारी के अनुसार महाराजपुर टावर साइट पर बिजली सीधे गिरने से भारी तबाही हुई। साइट पर लगा बैटरी बैंक, जनरेटर, एएमएफ पैनल और ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। साथ ही एयरटेल और जियो के बीटीएस उपकरण भी पूरी तरह खराब हो गए। उपकरण जलने के कारण टावर का संचालन पूरी तरह बंद हो गया और आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क गायब हो गया।

 

वहीं पल्हेपुर साइट पर भी बिजली का असर पड़ा। यहां आईपीएमएस सिस्टम, जनरेटर और एयरटेल का बीटीएस उपकरण खराब होने से संचार सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रही।

 

अचानक नेटवर्क बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग न तो कॉल कर पा रहे थे और न ही इंटरनेट चला पा रहे थे। छात्रों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

इस संबंध में एलटियस कंपनी के इंजीनियर जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि “आकाशीय बिजली गिरने से दोनों साइटों के उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं। तकनीकी टीम मौके पर मरम्मत में जुटी है। खराब उपकरणों को बदला जा रहा है। जल्द ही सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।”

 

समाचार लिखे जाने तक दोनों साइटों पर मरम्मत कार्य जारी था। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि 24 घंटे के भीतर नेटवर्क पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.