August 29, 2026

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: एसपी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर ₹6.70 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा, टीम को 25 हजार का इनाम 

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: एसपी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर ₹6.70 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा, टीम को 25 हजार का इनाम 

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: एसपी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर ₹6.70 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा, टीम को 25 हजार का इनाम

दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो : प्राइम इंडिया न्यूज

कायमगंज/फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह के नेतृत्व में अपराध के खिलाफ जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली कायमगंज व शमसाबाद पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का सफल अनावरण किया है। त्वरित और सटीक कार्रवाई से गदगद होकर एसपी आरती सिंह ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों ने उगला राजमुनीम से हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने कायमगंज क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इन कैमरों की मदद से पुलिस को आरोपियों के भागने के रूट और पहचान से जुड़े बेहद अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया।

06 शातिर गिरफ्तार, लूटी गई रकम और तमंचा बरामद

पुलिस ने मुनीम से हुई लूट के मामले में 06 अभियुक्तों (उत्तम शुक्ला, मिथुन सक्सेना, बॉबी, विकास कश्यप उर्फ विक्की बाथम, अभय सक्सेना और अंग्रेज उर्फ राजकुमार) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए 6,70,000 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 27 अगस्त 2026 की शाम को सत्यप्रकाश की गोदाम के गेट के सामने मुनीम पर हमला कर रुपयों से भरी बोरी लूटी थी। गिरफ्तार आरोपियों में से विकास कश्यप का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2)/317(3) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.