August 25, 2026

जीसस एंड मेरी कॉलेज की छात्राओं ने गनौली एवं सिरोली गांवों में किया सामाजिक सर्वेक्षण ।

जीसस एंड मेरी कॉलेज की छात्राओं ने गनौली एवं सिरोली गांवों में किया सामाजिक सर्वेक्षण ।

जीसस एंड मेरी कॉलेज की छात्राओं ने गनौली एवं सिरोली गांवों में किया सामाजिक सर्वेक्षण ।

शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण समुदाय के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग से आएगा सकारात्मक बदलाव–नंदकिशोर गुर्जर ।

लोनी (गाजियाबाद)। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित जीसस एंड मेरी कॉलेज की छात्राओं द्वारा ‘उन्नत भारत अभियान’ (UBA) के अंतर्गत लोनी विकास खंड के गनौली एवं सिरोली गांवों में एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण एवं ग्रामीण घरेलू सर्वेक्षण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों का अध्ययन कर उच्च शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण विकास से जोड़ना है।

सर्वेक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीण परिवारों से संवाद किया तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं एवं दैनिक जीवन की चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय ग्रामीणों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने छात्राओं का स्वागत करते हुए सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती वंदना कोमल गुर्जर के कार्यालय में औपचारिक भेंट के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं को क्षेत्र की सामाजिक परिस्थितियों एवं ग्रामीण आवश्यकताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

 

सर्वेक्षण का समन्वयन डॉ. प्रीति द्वारा किया गया, जबकि मिस बेटिना अब्राहम, डॉ. नूपुरकान्त नायक एवं डॉ. प्रियंका मारवाह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने क्षेत्रीय अध्ययन पूरा किया। वहीं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर श्री रवींद्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा छात्राओं को आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता एवं फील्ड सहयोग उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों का ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जमीनी अनुभव प्राप्त होता है और ग्रामीण विकास की योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण समुदाय के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने जीसस एंड मेरी कॉलेज की टीम के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक अधिकारियों ने भी छात्राओं के सामुदायिक जुड़ाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.