August 8, 2026

“साहब, मार क्यों रहे हो… गलती है तो थाने ले चलो!” — पूछताछ के नाम पर सिपाही का थप्पड़, वर्दी का रौब पड़ा भारी

“साहब, मार क्यों रहे हो… गलती है तो थाने ले चलो!” — पूछताछ के नाम पर सिपाही का थप्पड़, वर्दी का रौब पड़ा भारी

“साहब, मार क्यों रहे हो… गलती है तो थाने ले चलो!” — पूछताछ के नाम पर सिपाही का थप्पड़, वर्दी का रौब पड़ा भारी; कार्रवाई में निलंबन, जांच के आदेश

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी इलाके में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक से पूछताछ के दौरान सिपाही द्वारा थप्पड़ मारने की घटना उजागर होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही किसी मामले में युवक से पूछताछ करने पहुंचा था। शुरुआत में सामान्य पूछताछ चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बदल गई। आरोप है कि सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवक के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान युवक की दर्द भरी आवाज मौके पर गूंज उठी—

“साहब, मार क्यों रहे हो… गलती किए हैं तो थाने ले चलो।”

घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस विभाग ने तुरंत कदम उठाते हुए संबंधित सिपाही को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कृत्य से पुलिस की आम छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, इसलिए सख्त कार्रवाई की गई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी रुधौली को सौंप दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या पूछताछ के नाम पर इस तरह की कार्रवाई जायज है, या फिर पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार की सख्त जरूरत है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.