April 1, 2026

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जन्मोत्सव कमेटी के महानगर,अध्यक्ष बने सुन्दर बेनीवाल ।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जन्मोत्सव कमेटी के महानगर,अध्यक्ष बने सुन्दर बेनीवाल ।

सुन्दर बेनीवाल बने महानगर अध्यक्ष डॉ भीम राव अम्बेडकर जन्मोत्सव कमेटी वाल्मीकि समाज महानगर गाजियाबाद। डॉ बी आर अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी वाल्मीकि समाज महानगर गाजियाबाद द्वारा मनाया जाने वाला 1 मई मजदूर दिवस के दिन बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी का जन्मोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई में मजदूर दिवस वाले दिन मनाना तय हुआ है जिसके लिए एक मीटिंग पटेल मार्ग डॉ बी आर अंबेडकर पार्क में हुई ।

जिसमें पिछली साल का आय व्याह का लेखा जोखा पेश किया उसके बाद नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसके लिए दो व्यक्तियों राजकुमार चड्ढा और सुन्दर बेनीवाल के नाम आए जिसमें सर्व सम्मानित से सुन्दर बेनीवाल को डॉ बी आर अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी वाल्मीकि समाज महानगर गाजियाबाद का अध्यक्ष चुन लिया गया जिसमें उनका डॉ बी आर अंबेडकर युवा चेतना मंच के अध्यक्ष सतेंद्र धीगान व महासचिव अनिल सूद व आज़ाद समाज पार्टी काशीराम गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष मोहित सूद वाल्मीकि व डॉ बी आर अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी वाल्मीकि महानगर गाजियाबाद के संस्थापक वीरभान वाल्मीकि व वरिष्ठ समाज सेवियों देवेंद्र वेद, राजकुमार चड्ढा, मोनू सूद, अनिल धींगान, ललित सिंगोते महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, शिवा राठी, सागर वाल्मीकि, रामानन्द कुड़िया जी, महेश जाटव, आकिब कुरैशी, सुभाष चन्द मुखी एडवोकेट, सुनील एडवोकेट, सभी साथियों ने महानगर अध्यक्ष को पगड़ी व माला और पटके डाल कर स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दी महानगर अध्यक्ष सुन्दर बेनीवाल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं का तहदिल से आभार व्यक्त किया और 1 मई मजदूर दिवस के दिन बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी का जन्मोत्सव महानगर गाजियाबाद के बाल्मीकि पार्क में बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा जिसमें उत्तर प्रदेश व भारत सरकार के मंत्री व आयोगों के मंत्री व बुद्धिजीवी वर्ग के महानुभावों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया जायेगा ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.