BJP महानगर कार्यालय पर संत गाडगे जी 150वी जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया ।

बीजेपी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जी के नेतृत्व, ओर SC मोर्चा संयोजक वेदप्रकाश जाटव जी गरिमामई उपस्थिति में संत गाडगे की जन्म जयंती को भाजपा SC मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया ।

SC मोर्चा संयोजक वेदप्रकाश जाटव जी अपने सम्बोधन में कहा कि
आज हम सभी एक महान संत, समाज सुधारक और मानवता के सच्चे उपासक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने वाली प्रेरणा का उत्सव है।
- संत गाडगे महाराज का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण था। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। वे मानते थे कि सच्ची पूजा मंदिरों में नहीं, बल्कि मानव सेवा में है। उन्होंने अंधविश्वास, जातिवाद, गंदगी और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया।

उनका सबसे बड़ा संदेश था — स्वच्छता, शिक्षा और सदाचार व जहाँ भी जाते, पहले स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करते और फिर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते थे, उन्होंने हमें सिखाया कि स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि विचारों और आचरण की भी होनी चाहिए।
संत गाडगे महाराज ने समाज को यह भी सिखाया कि शिक्षा ही वास्तविक शक्ति है, उन्होंने गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका जीवन हमें बताता है कि सच्चा परिवर्तन शब्दों से नहीं, कर्मों से आता है।
आज, उनकी 150वीं जयंती पर, हम सबका यह कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ। स्वच्छता का पालन करें, अंधविश्वास से दूर रहें, और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि हम एक स्वच्छ, शिक्षित और समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
इस कार्यक्रम का संचालन SC मोर्चा महामंत्री जोगिंद्र जाटव जी ने किया , कार्यकम में SC मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । सुमन जाटव जी , सुरेंदर गहलोत महामंत्री एससी मोर्चा, पार्षद पवन गौतम । सोनाली जी । सीमा जाटव, अरुण मेहरा, सुमितपाल, कुलदीप गहलोत, अमित प्रधान, आजाद वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, भगवत सिंह, रोहित प्रकाश, सुनील गौतम, रवि मेवाती, सत्यवीर राणा, सत्यवीर सिंह पत्रकार, नरेश जाटव, नौमिश पांडे, मेहताब त्यागी, शेरा प्रताप सिसोदिया अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
