September 4, 2026

4PM की महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट पर देशभर में गुस्सा, दिल्ली पुलिस का जवाब सवालों के घेरे में!

4PM की महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट पर देशभर में गुस्सा, दिल्ली पुलिस का जवाब सवालों के घेरे में!

4PM की महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट पर देशभर में गुस्सा, दिल्ली पुलिस का जवाब सवालों के घेरे में!

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली ।

VVIP रूट पर स्कूटी खड़ी करना जुर्म हो सकता है, लेकिन शरीर पर पड़े चोट के निशानों का जवाब कौन देगा?

 

4PM की महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट और बदसलूकी को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी है। दिल्ली पुलिस की ओर से यह कहना कि VVIP रूट पर स्कूटी खड़ी करने के कारण दोनों पत्रकारों को थाने ले जाया गया, लेकिन यह बयान उन गंभीर सवालों का जवाब नहीं देता जो घटना के बाद सामने आए हैं।

 

अगर मामला केवल स्कूटी हटाने या थाने ले जाने तक सीमित था, तो फिर दोनों महिला पत्रकारों के शरीर पर मारपीट और चोट के निशान कैसे आए? यही सवाल अब दिल्ली पुलिस के सामने खड़ा है।

 

कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन किसी महिला पत्रकार के साथ कथित बल प्रयोग, मारपीट या अभद्र व्यवहार के आरोप बेहद गंभीर हैं। अगर पत्रकार सवाल पूछेगा नहीं, तो लोकतंत्र में जवाबदेही कौन तय करेगा?

 

अब सिर्फ एक बयान काफी नहीं होगा। मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

 

सवाल स्कूटी का नहीं, सवाल यह है कि सवाल पूछने वाली महिला पत्रकारों के शरीर पर चोट के निशान क्यों हैं? और अगर कुछ गलत नहीं हुआ, तो फिर सच सामने लाने में देरी किस बात की?

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.