September 13, 2026

मां काली के प्रसाद में मछली का सिर और बासंती पुलाव, शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर का खाया नॉनवेज भोग !

मां काली के प्रसाद में मछली का सिर और बासंती पुलाव, शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर का खाया नॉनवेज भोग !

मां काली के प्रसाद में मछली का सिर और बासंती पुलाव, शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर का खाया नॉनवेज भोग !

 

*बांग्ला संस्कृति की पहचान है मछली और नॉनवेज*

 

*सनातनी हिंदू कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री नें नॉनवेज ना खाने की थी अपील!*

*अधिकारी बोले : एक बंगाली के तौर पर मैं भी भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के हिस्से के रूप में मछली और मांस खाता हुँ ।*

 

*गौरतलब है, मदिरा, मछली प्रशाद के अलावा काली घाट पर बकरे की बलि देने की प्रथा भी है और उसका मटन पुलाव भी प्रशाद के रूप मेँ गृहण किया जाता है!*

 

*कोलकाता : CM शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कौशिकी अमावस्या के अवसर पर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।*

 

*पूजा के बाद उन्होंने पुजारियों और BJP कार्यकर्ताओं के साथ कालीघाट में मां काली को चढ़ाया गया भोग प्रसाद भी ग्रहण किया।*

 

*उनकी प्रसाद की थाली में मिठाई, मछली (माछेर माथा) और बासंती पुलाव ।*

 

*CM शुभेंदु अधिकारी ने भोग की मछली उस समय खाई, जब दुर्गापूजा के पंडालों में नॉनवेज प्रसाद को लेकर बाबा बागेश्वर धाम के बयानों पर अभी बहस खत्म नहीं हुई है।*

 

*बंगाली हिंदू कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की अपील का विरोध कर रहे हैं।*

 

*CM शुभेंदु अधिकारी ने 10 सितंबर को अमावस्या तिथि को नायाब तरीका अपनाया।*

 

*वह कालीघाट मंदिर पहुंचे और मां काली की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पहले वहां मौजूद भक्तों के बीच पेड़े का प्रसाद बांटा।*

 

*फिर कालीघाट में मां काली का मछली और पुलाव का भोग ग्रहण किया।*

 

*उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा के मांस संबंधी बयान पर कहा कि आप मानें या न मानें, यह एक संत का विचार है।*

 

*एक बंगाली के तौर पर मैं भी भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के हिस्से के रूप में मछली और मांस खाता हुँ ।*

 

*इससे पहले उन्होंने विधानसभा में साफ किया था कि बागेश्वर बाबा ने कोई आदेश नहीं दिया था, उन्होंने बस एक अपील की थी।*

 

*सहमत हों या असहमत, लेकिन किसी संत को गाली देना और उनकी तस्वीरें जलाना हर हद पार करने जैसा है।*

 

*ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी जैसे नेताओं ने कहा था कि अगर बीजेपी सरकार में आएगी तो नॉनवेज की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस आरोप के बाद बीजेपी के बड़े-बड़े नेता मछली खाते नजर आए।*

 

*चुनाव के बाद कई बीजेपी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में मछली की दावत दी।*

 

*सरकार बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने 5 रुपये में मछली-चावल खिलाने की स्कीम शुरू की!*

 

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.