August 25, 2026

पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने लुकैईया गांव के आदिवासी बच्चों में बांटी खेल सामग्री, खिले चेहरे ।

पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने लुकैईया गांव के आदिवासी बच्चों में बांटी खेल सामग्री, खिले चेहरे ।

पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने लुकैईया गांव के आदिवासी बच्चों में बांटी खेल सामग्री, खिले चेहरे ।

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता पवन गुप्ता ।

पिपरवार : बेंती पंचायत के लुकैईया गांव में भाजपा नेता करण कुमार महतो के विशेष प्रयास से आदिवासी बच्चों के बीच खेल सामग्री और फुटबॉल जर्सी का वितरण किया गया। यह वितरण सिमरिया के पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से करण कुमार महतो ने पूर्व विधायक से खेल संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। गौरतलब है कि करण कुमार महतो की पहल पर इससे पहले भी डेमबुआ, बेंती और बिलारी गांव के बच्चों के बीच खेल किट व जर्सी का वितरण किया जा चुका है।खेल सामग्री पाकर युवा खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए पूर्व विधायक किशुन कुमार दास और भाजपा नेता करण कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि आवश्यक खेल संसाधनों के अभाव में उन्हें अभ्यास करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस मदद से उनका उत्साह दोगुना हो गया है।मौके पर ईश्वर उरांव, गोविंद उरांव, महेश उरांव, अजय उरांव, मंतोष उरांव, आयुष उरांव, रविंद्र उरांव, रॉबिन उरांव, दीपक उरांव, अनीश उरांव, उमेश उरांव, अंकित उरांव, विवेक कुमार और पंकज कुमार सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.