September 11, 2026

निजी स्कूलों की लूट पर अकुंश लगाने के लिए अभिभावकों को एकजुट होने का किया आह्वान: सीमा त्यागी

हम सभी जानते है कि आने वाले कुछ दिनों मे नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला है ये समय अभिभावकों के लिए बच्चो को नए स्कूल में दाखिला कराने का होता है ।

 

जहां ये आवश्यक हो जाता है कि जब अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला दूसरे स्कूल में कराए तो उसकी मान्यता की जांच अवश्य करे क्योंकि जिले में बहुत सारे स्कूल ऐसे है जिनकी मान्यता तो कक्षा- 8 तक है लेकिन ये स्कूल कक्षा -10 एवं 12 के विद्यार्थियों के भी दाखिले ले लेते है और बोर्ड की परीक्षा के समय किसी और विद्यालय से परीक्षा दिलाते है और ऐसे समय अभिभावक अपने बच्चो के भविष्य को खराब होने से बचने के लिए शिकायत नहीं कर पाते और अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते है साथ ही अभिभावक ये भी ध्यान रखे कि जिले का कोई भी स्कूल फीस अधिनियम 2018 के नियम अनुसार 5%+सीपीआईं इंडैक्स जो कि हर साल 3 %से 4 % रहता है अर्थात 9% से ज्यादा फीस वृद्धि नहीं कर सकता है , जिले का कोई भी स्कूल 5 वर्ष से पहले ड्रेस नहीं बदल सकता है एवं किसी भी अभिभावक को किसी विशिष्ट दुकान से किताब , कॉपी, स्टेशनरी , यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करने के साथ विद्यालय में बिक्री भी नहीं कर सकता है में सभी अभिभावकों से अनुरोध करूंगी कि वो अपने बच्चो की शिक्षा के अधिकारों के प्रति जागरूक बने और निजी स्कूलों की लूट पर अंकुश लगाने का संकल्प ले

 

सौजन्य से

सीमा त्यागी, अध्यक्ष

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.