वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कानपुर सेंट्रल पर सफाई कर्मियों का काम बंद, धरने पर बैठे ।

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कानपुर सेंट्रल पर सफाई कर्मियों का काम बंद, धरने पर बैठे ।
संवाददाता नरेंद्र कश्यप कानपुर ।
_कानपुर।_ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। दर्जनों सफाई कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि उनसे नियमित रूप से काम लिया जाता है, लेकिन मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है। दिवाली पर भी बोनस नहीं दिया गया। महंगाई के दौर में कम वेतन पर परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
धरने के दौरान ठेका मजदूर महामंत्री मोहम्मद खालिद भी कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को उचित वेतन मिलना चाहिए, उनकी मांग जायज है।
काम बंद होने से स्टेशन की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
