October 29, 2026

ये तो सभी जानते हैं कि मंदाकिनी राज कपूर की खोज थी। एक पार्टी में राज कपूर ने मंदाकिनी को देखा था। फिर ‘राम तेरी गंगा मैली’ !

ये तो सभी जानते हैं कि मंदाकिनी राज कपूर की खोज थी। एक पार्टी में राज कपूर ने मंदाकिनी को देखा था। फिर ‘राम तेरी गंगा मैली’ !

ये तो सभी जानते हैं कि मंदाकिनी राज कपूर की खोज थी। एक पार्टी में राज कपूर ने मंदाकिनी को देखा था। फिर ‘राम तेरी गंगा मैली’ से राज कपूर ने बॉलीवुड में मंदाकिनी को लॉन्च किया था। लेकिन शूटिंग के दौरान एक वक्त वो भी आया था जब राज कपूर मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में लेने पर बहुत पछताए भी थे।

 

दरअसल, राज कपूर ने पहले ये फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरे को ऑफर की थी। मगर चुंबन दृश्य के चलते उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी थी। इसी वजह से राज कपूर ने मंदाकिनी को फिल्म में कास्ट किया।

 

पर चूंकि उस वक्त तक मंदाकिनी कोई कुशल अदाकारा नहीं थी तो उनके साथ शूटिंग करने में राज कपूर को बड़ी दिक्कतें हो रही थी। राज कपूर को लगा कि शायद मंदाकिनी को फिल्म में लेकर उनसे गलती हो गई।

 

जब शूटिंग के 45 दिन पूरे हो चुके थे तो राज कपूर ने एक बार फिर पद्मिनी कोल्हापुरे से फिल्म में काम करने की गुज़ारिश की। मगर पद्मिनी कोल्हापुरे ने राज कपूर को यही जवाब दिया कि वो किस सीन नहीं करेंगी।

 

जबकी राज कपूर किसी भी हाल में वो किस सीन शूट करना चाहते थे। इस तरह मंदाकिनी राम तेरी गंगा मैली से लगभग बाहर होते होते रह गई।

 

मंदाकिनी ने इस फ़िल्म में झरने के नीचे वाले सीन से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। और उनके साथ कई एक्टर्स काम करने की ख्वाहिश जताने लगे। उनमें से एक थे कुमार गौरव। जब कुमार गौरव ने मंदाकिनी तक साथ में काम करने का प्रपोज़ल भिजवाया तो मंदाकिनी ने इन्कार कर दिया।

 

मंदाकिनी के इन्कार की एक वजह थी। दरअसल, राम तेरी गंगा मैली से भी पहले मंदाकिनी को कुमार गौरव के साथ एक फिल्म में साइन किया गया था। कुमार गौरव की पहली फिल्म लव स्टोरी एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी और उन्हें स्टार का दर्जा मिल चुका था।

 

कहने वाले कहते हैं कि पहली फिल्म की सफलता के बाद कुमार गौरव का दिमाग सातवें आसमान पर था। उन्होंने ये कहते हुए मंदाकिनी के साथ काम करने से इन्कार कर दिया था कि अब वो किसी नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे।

 

इसका नतीजा ये हुआ कि मंदाकिनी के हाथों से वो फिल्म निकल गई। बाद में समय ने ऐसी चाल चली कि मंदाकिनी बड़ी स्टार बन गई और कुमार गौरव फ्लॉप होते चले गए।

 

एक दिन कुमार गौरव ने एक डायरेक्टर से किसी फिल्म में अपने अपोज़िट मंदाकिनी को लेने की बात कही। वो डायरेक्टर जब मंदाकिनी के पास उस फिल्म का ऑफर लेकर गया तो मंदाकिनी ने कुमार गौरव का नाम सुनते ही वो फिल्म ठुकरा दी। #mandakini #actressmandakini #ramterigangamaili🎬♥️

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.