October 16, 2026

माo विधायक पंकज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। 

माo विधायक पंकज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। 

माo विधायक पंकज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाताओं (किसानों) के हितों, हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में विद्युत कनेक्शन देने तथा क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों व जन-समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा हुई।

 

सर्वप्रथम, माननीय मुख्यमंत्री जी से 31 अगस्त 2026 को हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई को रोकने के लिए आग्रह किया था। उस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्रवाई तुरंत रोकने के आदेश देने के लिए उनका धन्यवाद किया।

 

मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि हिंडन क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लंबे समय से नए विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया बंद होने के कारण आज भी हजारों परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यदि इन परिवारों को मानवीय दृष्टिकोण से सशर्त/अस्थायी विद्युत कनेक्शन दे दिए जाएं, तो स्थानीय नागरिकों को रोजमर्रा की कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। इससे न सिर्फ बिजली चोरी पर पूर्ण विराम लगेगा, बल्कि सरकार के राजस्व (Revenue) में भी भारी वृद्धि होगी। साथ ही, बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

 

आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को अत्यंत गंभीरता से सुना और सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। विशेषकर हिंडन क्षेत्र के निवासियों के लिए उन्होंने राहत भरी बात कही कि सरकार द्वारा वैधानिक विद्युत कनेक्शन देने हेतु विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई कर विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। मुझे विश्वास है कि शीघ्र ही इस पर सकारात्मक निर्णय आएगा।

 

विद्युत कनेक्शन देने के सकारात्मक आश्वासन के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का सहृदय आभार व धन्यवाद!

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.