August 21, 2026

मसूद परिवार में हो गई बगावत? सपा की एंट्री से पश्चिमी यूपी की राजनीति में आया भूचाल !

मसूद परिवार में हो गई बगावत? सपा की एंट्री से पश्चिमी यूपी की राजनीति में आया भूचाल !

सहारनपुर से लखनऊ तक हड़कंप: क्या मसूद परिवार में हो गई बगावत? सपा की एंट्री से पश्चिमी यूपी की राजनीति में आया भूचाल! सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद के भतीजे सायन मसूद साइकिल पर सवार ।

 

विशेष संवाददाता, प्राइम इंडिया न्यूज (सूत्रों के हवाले से)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर के कद्दावर ‘मसूद परिवार’ को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों से बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है! सूत्रों का दावा है कि सूबे की सियासत में एक बार फिर ऐसा सियासी दांव चला गया है, जिसने विपक्षी खेमे से लेकर सत्ता के गलियारों तक खलबली मचा दी है।

सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रशीद मसूद के पुत्र शाजान मसूद और उनके पुत्र पूर्व दर्जा प्राप्त पराग मंत्री शयान मसूद ने समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवारी कर ली है। खबर है कि लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश मुख्यालय में खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

अखिलेश यादव संग बंद कमरे में एक घंटे की महाबैठक!

गहमागहमी यहीं खत्म नहीं हुई! सूत्रों का कहना है कि पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद अखिलेश यादव के साथ इन दोनों नेताओं की लगभग एक घंटे तक बेहद गोपनीय और महत्वपूर्ण बैठक चली। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में बेहट के सपा विधायक उमर अली खान, देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली, और शाजान मसूद के बेहद करीबी सहयोगी मियां बबलू जैदी व गौरव रॉड भी मौजूद रहे।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बंद कमरे में हुई यह एक घंटे की मैराथन बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं थी, बल्कि आने वाले चुनाव को लेकर किसी बहुत बड़े सियासी प्लान का हिस्सा है।

सहारनपुर में नया सियासी मोड़: क्या आमने-सामने होंगे रिश्तेदार?

इस पूरी सियासी हलचल के बाद सबसे बड़ा और तीखा सवाल यह उठ रहा है—क्या मसूद परिवार के बीच सियासी जंग छिड़ चुकी है?

गौरतलब है कि शयान मसूद के ससुर इमरान मसूद वर्तमान में सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद हैं। ऐसे में शयान मसूद का सपा में जाना इस बात के साफ संकेत दे रहा है कि पश्चिमी यूपी की राजनीति में समीकरण बहुत तेजी से बदल रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा जोरों पर है कि क्या शयान मसूद अपने ही परिवार की राह से अलग हटकर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे? हालांकि, जानकार मानते हैं कि इस सवाल का जवाब इतनी जल्दी मिलना आसान नहीं है और इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना तय है कि लखनऊ में हुई इस हलचल ने पश्चिमी यूपी के बड़े-बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा दी है!

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.