भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा (भाजपा समर्पित) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं, लिया आशीर्वाद ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं, लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली। भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा (भाजपा समर्पित) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री श्रवण कुमार तिवारी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।


इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चिंतन तिवारी, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह सिंह तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री श्री सुनील देवराज भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने सभी का आत्मीय स्वागत किया। श्री श्रवण कुमार तिवारी एवं प्रतिनिधिमंडल ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर सफल एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर सभी ने उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया।
Rajnath Singh Narendra Modi MYogiAdityanath Pushkar Singh Dhami Baijnath Rawat Xmp Chintan Tiwari Brijesh Rawat
