बुलंदशहर सिकंद्राबाद के रघुनाथ गौशाला में श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना कर मनाई गोपाष्टमी ।

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के रघुनाथ गौशाला में श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना कर मनाई गोपाष्टमी ।
*क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित ने रघुनाथ गौशाला में की गौमाता की पूजा-अर्चना*
बता दें की हमारे भारत देश में गाय को सर्वोत्तम पुजनीय बताया गया है क्योंकि बताया गया है गाय के पूजन करने से सभी देवी देवता खुश होते हैं क्योंकि गाय में देवताओं का वास होता है और इसका दूध नवजात बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है और इसका मूत्र भी दवाओं में प्रयोग होता है इसलिए गाय को पूजनीय बताया गया है।
उसी क्रम में आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गाय की पूजा करना अति उत्तम बताया गया है इसलिए इस दिन को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाता है इसलिए आज अष्टमी को गोपाष्टमी के नाम से हमारे भारत देश में श्रद्धालुओं ने गाय की पूजा बहुत विधीविधान से की गई।
उसी क्रम में उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में भटपुरा रोड़ पर रघुनाथ गौशाला में श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से गौमाता के नाम का हवन-यज्ञ कर गौमाता की पूजा-अर्चना गुड़, खील, बताशे, फल हरी-हरी घास खिलाकर वस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया गया इस हवन-यज्ञ के मुख्य यजमान यशराज हास्पिटल के संचालक डॉ नरेश रहे। इस हवन यज्ञ में सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर सभी ने आरती वंदन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। और उसके बाद सभी गोभक्तो ने गौमाता की पूजा-अर्चना गुड़ खील बताशे फल हरी-हरी घास खिलाकर वस्त्र ओढ़ाकर तिलक कर परिक्रमा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज व नगर पालिका चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित ने भी गौशाला पहुंच कर गौमाता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
