November 9, 2026

बीसा के ग्राम प्रधान उमेश बड़ाईक के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल, पूर्व सरपंच स्वर्गीय धनीराम पाहन की प्रतिमा बनाने पर बनी सहमति !

अनगड़ा : भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ से बीसा गांव के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गांव के विकास, सामाजिक एकता और क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीसा के ग्राम प्रधान सह ग्राम प्रधान संघ के रांची जिला अध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने किया। उन्होंने सांसद संजय सेठ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की समस्याओं और ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर बीसा के पूर्व सरपंच स्वर्गीय धनीराम पाहन की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर संजय सेठ ने प्रतिमा निर्माण के लिए अपनी सहमति प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए सांसद के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना था कि स्वर्गीय धनीराम पाहन का सामाजिक योगदान और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से गांव के लोग उनके योगदान को हमेशा याद रख सकेंगे।मौके पर स्वर्गीय धनीराम पाहन के बड़े पुत्र महिलाल पाहन, बालकराम पाहन, सालिगराम बड़ाईक, कारण बड़ाईक, अजय भोगता, अनीता देवी, बसंत बड़ाईक और पकलू बड़ाईक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.