November 3, 2026

बिलासपुर प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों और परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !

बिलासपुर प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों और परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !

बिलासपुर प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों और परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के सह सचिव हरिकिशन गंगवानी की माताश्री श्रीमती राजकुमारी हिंदूजा सहित पत्रकारों एवं उनके परिजनों के असामयिक निधन पर आज प्रेस क्लब भवन में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोकसभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा के भांजे नितिन विश्वकर्मा, पत्रकार सलीम काजी, पत्रकार दिलीप यादव के पिता श्री गुहरीराम यादव तथा रमण किरण के भाई वेदुला सुब्रमणियन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं सद्गति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी अपने का असमय बिछड़ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों और उनके परिजनों का निधन पूरे पत्रकार समाज के लिए दुखद है। इस दुख की घड़ी में प्रेस क्लब सभी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।

शोकसभा का संचालन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया।

इस अवसर पर पवन सोनी, गणेश विश्वकर्मा, मोहन मदवानी, ऋतु साहू, राकेश मिश्रा, अतुकांत खरे, रुद्राक्ष गोस्वामी, निर्मल माणिक, विजय दुसेजा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शिव कुमार तिवारी, नारायण नोनिया, अमन सिंह, अमित पाटले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.